धरमजयगढ़ के व्याख्याता अतुल मिश्रा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
भोपाल में 21 से 25 सितंबर तक होगा प्रशिक्षण, विद्यालय और जिले को मिली गौरवपूर्ण उपलब्धि
रायगढ़/धरमजयगढ़ ACGN:- पी.एम.श्री. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमजयगढ़ के व्याख्याता अतुल कुमार मिश्रा का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। उनका चयन भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए किया गया है। इस उपलब्धि को विद्यालय के साथ-साथ धरमजयगढ़ और जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर मिलेगा प्रशिक्षण
समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार पीएमश्री योजना के अंतर्गत उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की क्षमता संवर्धन और व्यावसायिक विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह प्रशिक्षण 21 से 25 सितंबर तक भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में आयोजित होगा।
प्रशिक्षण के दौरान वाणिज्य विषय के शिक्षण में आधुनिक पद्धतियों, नवाचार आधारित शिक्षण तकनीकों, गतिविधि एवं परियोजना आधारित अधिगम तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रभावी शिक्षण विधियों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विषयगत दक्षता और नवाचार को मिलेगा नया आयाम
राष्ट्रीय प्रशिक्षण का उद्देश्य वाणिज्य विषय के शिक्षकों को आधुनिक शैक्षणिक तकनीकों से परिचित कराना तथा उनके विषयगत ज्ञान और व्यावसायिक कौशल को और अधिक प्रभावी बनाना है। इससे शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, व्यावहारिक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
अतुल कुमार मिश्रा का चयन उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, वाणिज्य विषय में दक्षता, नवाचार के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।
विद्यालय परिवार ने दी बधाई
अतुल कुमार मिश्रा के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के लिए चयन पर विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय प्रशिक्षण में शामिल होकर लौटने के बाद उनके अनुभवों और आधुनिक शिक्षण तकनीकों का लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलने की उम्मीद है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































