नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जुराली में लगा आयुष स्वास्थ्य शिविर, 352 मरीजों ने कराया इलाज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जुराली में लगा आयुष स्वास्थ्य शिविर, 352 मरीजों ने कराया इलाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


वार्ड 13 में सुबह से जुटे मरीज, डॉक्टरों ने जांच कर दी दवा और स्वास्थ्य संबंधी सलाह



कोरबा/ कटघोरा ACGN:- संचनालय आयुष रायपुर के निर्देश और प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का के मार्गदर्शन में बुधवार को कटघोरा ब्लॉक का ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर वार्ड क्रमांक 13 के जुराली में आयोजित किया गया। शिविर को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
352 मरीजों ने कराया पंजीयन – सुबह 9 बजे शुरू हुए स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में करीब 352 मरीजों का पंजीयन किया गया। ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी उचित सलाह दी।
शिविर के दौरान वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद और मितानिनों का भी विशेष सहयोग रहा, जिससे मरीजों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने में सुविधा हुई।
आयुष स्टाफ ने दिखाई तत्परता – शिविर का समापन शाम करीब 4 बजे किया गया। सुबह से लेकर समापन तक आयुष विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सक्रियता एवं तत्परता के साथ अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में स्वास्थ्य मेला प्रभारी डॉ. नेहा मिंज, डॉ. पुष्पलता भगत, डॉ. नीलिमा श्रीवास, डॉ. सोमती कंवर सहित सत्य नारायण, शेख रिजवान, संजय कंवर, कुंज बिहारी, दुर्गा प्रसाद, कालेश्वर और लक्ष्मण कंवर का विशेष सहयोग रहा।
स्थानीय लोगों ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                  7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now