UCC पर मंथन, राजनांदगांव में जनपरामर्श, समाजों ने रखी अपनी बात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
विवाह, तलाक से लेकर उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों तक पर समिति के सामने आए सुझाव
राजनांदगांव ACGN:- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर जनपरामर्श की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिला पंचायत सभाकक्ष में यूसीसी समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने समिति के सदस्यों के सामने अपने सुझाव और आपत्तियां रखीं।
पक्ष और विपक्ष दोनों में हुई चर्चा – सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार और सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. ज्योति रानी सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, भरण-पोषण, बच्चा गोद लेने और लिव-इन संबंध जैसे विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में UCC के पक्ष और विपक्ष दोनों को लेकर अलग-अलग महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।

राजनांदगांव सहित कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों से विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदायों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। सर्व आदिवासी समाज, बौद्ध, जैन, मुस्लिम, ईसाई, साहू, कलार, लोधी, यादव, पटेल, गड़रिया, सेन, गोंड और उरांव समाज सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात समिति के सामने रखी।
अंतिम ड्राफ्ट सुझावों के आधार पर – बैठक में कुछ संगठनों ने सुझाव दिया कि समान नागरिक संहिता के तहत धर्म, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव के बिना विवाह, तलाक, गोद लेने और संपत्ति के उत्तराधिकार जैसे मामलों में समान कानून होना चाहिए। वहीं, पारंपरिक सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जनपरामर्श के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर ही UCC का अंतिम ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। विधिक सलाहकार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समिति के उद्देश्य और UCC से जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।
आम जनता भी दे सकती है राय – समिति ने आम नागरिकों से भी सुझाव आमंत्रित किए हैं। नागरिक समिति की आधिकारिक वेबसाइट ucc.cgstate.gov.in और ई-मेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं।
बैठक में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































