नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां तेज , नुक्कड़ नाटक बताएंगे सेवा की कहानी, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलता छत्तीसगढ़ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां तेज , नुक्कड़ नाटक बताएंगे सेवा की कहानी, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलता छत्तीसगढ़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे आयोजन, संस्कृति और पर्यटन विभाग ने तेज की तैयारियां

रायपुर ACGN:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मंत्री ने तैयारियों की ली जानकारी : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित अपने आवास कार्यालय में अभियान के तहत संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रमों को रचनात्मक, प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए।
नुक्कड़ नाटकों में दिखेगी बदलाव की कहानी – अभियान के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय भाषा, लोककला, संगीत और संवादों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव की कहानियां प्रस्तुत की जाएंगी।
इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं और आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे छत्तीसगढ़ की तस्वीर – पर्यटन विभाग देश और प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों, विकसित सुविधाओं, अधोसंरचना और विकास कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करेगा। इसका उद्देश्य प्रदेश की विकास यात्रा और पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाना है।
महीनेभर चलेगा सेवा और जनभागीदारी का अभियान – 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सरकार आपके द्वार’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि संस्कृति जनसंवाद का प्रभावी माध्यम है, जबकि पर्यटन प्रदेश की विकास यात्रा को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त जरिया है। दोनों विभागों के बेहतर समन्वय से अभियान को अधिक व्यापक और जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now