नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंस्टाग्राम की दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म का आरोप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

इंस्टाग्राम की दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


युवती की शिकायत पर पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया


संवाददाता :- संजय जेठवानी
रायगढ़ ACGN:- सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती के बाद शादी का भरोसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में पुसौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई महिलाओं और नाबालिगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत की गई।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत – पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती ने 7 सितंबर 2026 को थाना पुसौर में ग्राम बुनगा निवासी अनिल कुमार साव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। रिक्वेस्ट स्वीकार होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान आरोपी ने प्रेम का इजहार करते हुए शादी करने और पत्नी बनाकर रखने का भरोसा दिलाया।
शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप – शिकायत के मुताबिक 15 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने युवती को पटेलपाली कॉलेज के पास बुलाया और बाद में होटल ले गया, जहां युवती ने अपनी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया। युवती के अनुसार मई 2026 तक आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत में युवती ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी विवाद करने लगा और उसे वहां से भगा देता था।
45 हजार रुपये लेने का भी आरोप – युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी की तैयारी के नाम पर उससे 45 हजार रुपये लिए थे, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है।


शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई – युवती ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता और सहेली को दी, जिसके बाद उसने थाना पुसौर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 229/2026 में धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन दर्ज कराया गया और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस और उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अनिल कुमार साव (24 वर्ष), पिता समय लाल साव, निवासी ग्राम बुनगा, थाना पुसौर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों में त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now