नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दलदलसिवनी में 60 करोड़ का उपकेंद्र तैयार, राजधानी में अब बिजली कटौती पर लगेगा ब्रेक? – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दलदलसिवनी में 60 करोड़ का उपकेंद्र तैयार, राजधानी में अब बिजली कटौती पर लगेगा ब्रेक?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दलदलसिवनी में नया 220 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

दलदलसिवनी में 220 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत, ढाई लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा मजबूत और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। शहर के बीच दलदलसिवनी में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 220 केवी का नया विद्युत उपकेंद्र बुधवार को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत कर दिया गया। इस उपकेंद्र के शुरू होने से राजधानी की करीब 40 प्रतिशत आबादी को बेहतर और अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। घरेलू और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के साथ उरला, सिलतरा और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत मांग को पूरा करने में भी यह उपकेंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पावर कंपनी के अनुसार दलदलसिवनी में बनाए गए इस बड़े उपकेंद्र से ढाई लाख से अधिक घरेलू, गैर-घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं की बिजली जरूरतों को सुदृढ़ तरीके से पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पावर कंपनीज के चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे राजधानी की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।


छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने स्विच ऑन कर उपकेंद्र को ऊर्जीकृत किया। यहां फिलहाल 160 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर तथा 63 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक 160 एमवीए क्षमता का एक और ट्रांसफार्मर आगामी दो महीनों में स्थापित किया जाएगा, जिससे उपकेंद्र की क्षमता और बढ़ेगी।


दलदलसिवनी उपकेंद्र राजधानी की विद्युत आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेगा। कोरबा के मड़वा क्षेत्र से आने वाली बिजली 400 केवी लाइनों के माध्यम से 400 केवी उपकेंद्र तक पहुंचती है। इसके बाद 220 केवी और फिर 132 केवी स्तर के उपकेंद्रों के माध्यम से बिजली को आगे भेजा जाता है। अंत में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 33 केवी और 11 केवी उपकेंद्रों से एलटी लाइनों के जरिए बिजली घरेलू और अन्य उपभोक्ताओं तक पहुंचती है।
राजधानी में बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रही विद्युत मांग को देखते हुए शहर के भीतर इस तरह के बड़े उपकेंद्र की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। करीब 10 एकड़ क्षेत्र में तैयार इस उपकेंद्र के निर्माण के दौरान लाइन बिछाने और अन्य कार्यों में कई तरह की चुनौतियां भी सामने आईं। रायता से दलदलसिवनी तक लाइन के कार्य को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय निकायों के सहयोग से पूरा किया गया।
उपकेंद्र से फिलहाल 132 केवी की दो लाइनें कचना और उरला की ओर निकाली गई हैं। इसके अलावा 33 केवी की आठ फीडर लाइनें भी निकाली जाएंगी। इनमें सात फीडर रायपुर शहर और एक फीडर रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रस्तावित है। इससे राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बिजली वितरण व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
अब तक राजधानी की बिजली आपूर्ति में डोमा स्थित 220 केवी उपकेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन उसकी दूरी अधिक होने के कारण विद्युत व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव रहता था। दलदलसिवनी में नया उपकेंद्र जुड़ने से बिजली आपूर्ति के नेटवर्क को एक अतिरिक्त मजबूत आधार मिला है। इससे भविष्य में बढ़ती मांग के अनुरूप विद्युत व्यवस्था को संभालने में कंपनी को मदद मिलेगी।
इस परियोजना में करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी नई 220 केवी मल्टीसर्किट लाइन भी शामिल है। इस व्यवस्था के जरिए भविष्य में 132 केवी की दो और लाइनें निकाली जा सकेंगी। इसका लाभ सिलतरा, मंदिर हसौद और नवा रायपुर क्षेत्र को भी मिलने की संभावना है। ऐसे में दलदलसिवनी का यह उपकेंद्र केवल वर्तमान बिजली मांग को पूरा करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजधानी और आसपास के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों की भविष्य की विद्युत जरूरतों के लिए भी महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा।
इस अवसर पर पावर कंपनी के कार्यपालक निदेशक एमएस चौहान, केएस मनोठिया, संजय पटेल, वीके दीक्षित, मुख्य अभियंता अब्राहम वर्गीस, प्रसन्ना गोसावी, संजय तिवारी, संजीव सिंह, अनीस लखेरा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके तिवारी, अधीक्षण अभियंता पुष्पा पिल्लई सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now