1000 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव की सीख
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
साइबर जागृति अभियान में UPI, बैंक फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके
कोरबा ACGN:- कोरबा पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान करीब 1000 नागरिकों को साइबर अपराध, UPI फ्रॉड, बैंकिंग ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करना रहा।

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के निर्देशन में थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो, रजगामार और चैतमा पुलिस द्वारा विभिन्न बैंकिंग संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों और सार्वजनिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


थाना सिविल लाइन क्षेत्र के SBI बैंक, पाली के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपका के SBI बैंक, कटघोरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवईपुर, बांकीमोंगरा के SBI बैंक गजरा, रजगामार के पंजाब नेशनल बैंक, बालको के SBI सेक्टर-5, L&T कंपनी तथा BALCO कंपनी गेट के सामने, टीपी नगर के हरिकिशन पब्लिक स्कूल, SBI मेन ब्रांच एवं यूनियन बैंक, कोतवाली क्षेत्र के हॉप्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग तथा पसान के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में पुलिस टीमों ने नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी दी।


जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने नागरिकों को समझाइश दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें। इसके साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने, फर्जी कॉल का जवाब देने और संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी दर्ज करने से बचने की सलाह दी गई।


पुलिस ने लोगों को बताया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर बैंक खातों और डिजिटल भुगतान से जुड़ी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर जल्दबाजी में भरोसा न करें और डिजिटल लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।

ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत – कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें अथवा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार समय पर शिकायत किए जाने से ठगी की रकम को रोकने में मदद मिल सकती है।

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं और स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































