लंबे समय से क्षतिग्रस्त देवरी पुल के पुनर्निर्माण के लिए 6.24 करोड़ मंजूर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुल का होगा पुनर्निर्माण, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुविधा
कोरबा ACGN:- कटघोरा विकासखंड के ग्राम देवरी में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) से वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा पुल निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (ब्रिज) को सौंपी गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विभाग द्वारा जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बारिश में बढ़ जाती थी ग्रामीणों की परेशानी – ग्राम देवरी में क्षतिग्रस्त पुल के कारण खासकर बारिश के मौसम में आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों के साथ विद्यार्थियों, किसानों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी।
पुल के पुनर्निर्माण से देवरी सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। बारिश के दौरान रास्ते में आने वाली परेशानियों से भी ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि तक पहुंच होगी आसान – नए पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। किसानों के लिए कृषि कार्यों से जुड़े आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में भी राहत मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा पुल निर्माण के लिए स्वीकृति दिए जाने के बाद अब निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। लोक निर्माण विभाग (ब्रिज) द्वारा तकनीकी एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर 6 करोड़ 24 लाख रुपये की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद देवरी और आसपास के गांवों में आवागमन व्यवस्था अधिक सुगम होने के साथ ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी में भी राहत आने की उम्मीद है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































