कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं, 85 आवेदन मिले
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश
कोरबा ACGN:- कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया और सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की लंबित राशि का भुगतान, पीएम आवास की पात्रता जांच, क्षतिग्रस्त आवास के मुआवजे, बिजली बिल में सुधार, बिजली मीटर बदलने, खराब ट्रांसफार्मर के सुधार, सड़क मरम्मत और नाली निर्माण जैसे मामले प्रमुख रहे।

इसके अलावा नागरिकों ने शासकीय अभिलेखों की नकल उपलब्ध कराने, मनरेगा कार्यों में कथित हेराफेरी की जांच, अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मानदेय भुगतान और मुआवजा सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कई आवेदनों में नागरिकों ने आजीविका एवं जीविकोपार्जन से जोड़ने की मांग भी रखी।
पात्र हितग्राहियों को जल्द मिले राहत
कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के साथ शिकायतों और मांगों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके निराकरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है। इसलिए संबंधित विभागीय अधिकारी प्राप्त आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें और निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें।
कलेक्टर ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनमें आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए, जबकि ऐसे प्रकरण जिनमें विभागीय या तकनीकी जांच की आवश्यकता है, उनमें नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए आवेदकों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाए।
जनदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































