52 परियों से इश्क लड़ाते 8 इश्कबाज गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, ₹11,400 नगद सहित 3 बाइक और 3 मोबाइल जब्त
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस ने जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। लैलूंगा और रैरुमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भालूपखना के जंगल में नहर किनारे घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से पुलिस ने 11 हजार 400 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, तीन मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और एक लाल रंग की छींटदार दरी जब्त की है।
यह कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ चौकी रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़ में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

नहर किनारे जंगल में सजा था जुआ का फड़ – पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भालूपखना के जंगल में नहर किनारे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में थाना लैलूंगा और चौकी रैरुमाखुर्द की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की और मौके पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ और आरोपियों के कब्जे से नगदी सहित ताश की गड्डी, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और दरी को गवाहों के समक्ष जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में देवराज अग्रवाल निवासी पत्थलगांव, नितई राम केंवट निवासी राजपुर, रामजीवन राठिया निवासी रैरुमाखुर्द, कुंवर सिंह अगरिया निवासी सिसरिंगा, सुखीराम चकधारी निवासी रैरुमाखुर्द सुकबासुपारा, भोजकुमार यादव निवासी चरखापारा, झनकराम कंवर निवासी राजपुर वार्ड क्रमांक-08 लैलूंगा तथा तुलाराम साहू निवासी चरखापारा चौकी रैरुमाखुर्द शामिल हैं।
सभी आरोपियों को चौकी रैरुमाखुर्द लाकर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने कहा, जुआ-सट्टा पर कार्रवाई रहेगी जारी
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों अथवा जंगल क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के साथ-साथ जुआ खिलाने और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन अंकुश के तहत जिले में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, राम रतन भगत, भेनासियुस खेस्स, आरक्षक भेखलाल सिदार, आशीष तिग्गा, प्रमोद भगत, अमल तिग्गा और संत पटेल की अहम भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































