नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतरिक्ष दिवस पर रायपुर की नेहा ने रचा गौरव, जीता प्रथम पुरस्कार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतरिक्ष दिवस पर रायपुर की नेहा ने रचा गौरव, जीता प्रथम पुरस्कार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय

शासकीय बी.पी. पुजारी स्कूल की छात्रा ने पोस्टर मेकिंग और प्रस्तुतीकरण में हासिल किया पहला स्थान

रायपुर ACGN:- राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर, रायपुर में विज्ञान और नवाचार पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और विषय के प्रति समझ का प्रदर्शन किया।
नेहा की प्रस्तुति ने जीता दिल – कार्यक्रम में शासकीय बी.पी. पुजारी स्कूल, रायपुर की छात्रा कु. नेहा कोसले ने पोस्टर मेकिंग एवं प्रस्तुतीकरण में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। निर्णायकों ने उनकी प्रस्तुति की वैज्ञानिक विषय की प्रभावी व्याख्या, रचनात्मकता और विषय की समझ के लिए सराहना की।
150 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा – कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों को भारत की अंतरिक्ष यात्रा, भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों और छत्तीसगढ़ के विकास में उपग्रह तकनीक की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
वैज्ञानिकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह – कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन से विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ नई वैज्ञानिक संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।
विद्यालय और जिले का बढ़ाया मान – राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रथम पुरस्कार हासिल कर नेहा कोसले ने अपने विद्यालय के साथ रायपुर जिले का भी गौरव बढ़ाया। आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now