नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी कर्मियों ने भरी हुंकार, 1 अक्टूबर को होगा विशाल धरना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंगनबाड़ी कर्मियों ने भरी हुंकार, 1 अक्टूबर को होगा विशाल धरना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार, मानदेय, पदोन्नति, सामाजिक सुरक्षा और लंबित मांगों पर चर्चा; आंदोलन की रणनीति तय

रायपुर ACGN:- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी – संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक में नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। श्रीमती सुमनमति केराम को प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती अंजनी पटेल को प्रदेश संयुक्त महामंत्री तथा श्री मुस्ताक अहमद अंसारी, जिलामंत्री बालोद बीएमएस को दुर्ग संभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का प्रभारी नियुक्त किया गया।
प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा कार्यकर्ता-सहायिकाओं की समस्याओं को मजबूती से शासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी।


मानदेय से पदोन्नति तक उठेंगी मांगें – बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के मानदेय, लंबित भुगतान, पदोन्नति, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य मांगों को प्राथमिकता से शासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति में उचित अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी शासन और विभाग के समक्ष प्रभावी पहल करने पर सहमति बनी।


जिला से सेक्टर तक संगठन विस्तार – प्रदेश कार्यसमिति ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान तेज करने तथा जिला, परियोजना और सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया। पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।


1 अक्टूबर को विशाल धरना – बैठक में आगामी 1 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी विशाल धरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया। धरने को सफल बनाने के लिए सभी जिलों और संभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन ने अधिक से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।


प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण जमीनी कड़ी हैं। उनके श्रम, जिम्मेदारी और योगदान के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय तथा आवश्यक सुविधाएं मिलना जरूरी है।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता एवं अनुशासन को मजबूत रखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now