नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आरोपी को छुड़ाने का खेल, पुलिस की घेराबंदी में सुनील सोनवानी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आरोपी को छुड़ाने का खेल, पुलिस की घेराबंदी में सुनील सोनवानी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर ग्रामीण, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय

लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास के मामले में पुलिस की कार्रवाई; घटना में प्रयुक्त बुलेट जब्त, प्रकरण में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर ग्रामीण ACGN:- गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 222/2026 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील सोनवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस टीम और आरोपी के बीच संघर्ष की स्थिति बनी। पुलिस ने आरोपी को काबू में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। मामले में घटना में प्रयुक्त बुलेट क्रमांक CG 04 PU 8713 भी जब्त की गई है।
लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास का मामला – थाना गोबरा नवापारा में दर्ज इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस के अनुसार मामले में NSA के आरोपी लल्ला सोनवानी सहित कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, जो वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर सुनील सोनवानी की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
घेराबंदी के दौरान विरोध, पुलिस ने दबोचा – पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनील सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इस दौरान आरोपी ने विरोध किया, जिससे संघर्ष की स्थिति निर्मित हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
बुलेट जब्त, जांच जारी – पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताई जा रही बुलेट CG 04 PU 8713 को जब्त कर लिया है। पुलिस अब मामले में आरोपी की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की विवेचना कर रही है। प्रकरण में अब तक हुई गिरफ्तारियों के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
‘कानून से खिलवाड़ किया तो कार्रवाई तय’ – गोबरा नवापारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, अपराधियों को संरक्षण देने अथवा गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
संदिग्ध गतिविधि या अपराध से जुड़ी कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now