नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पेड़ों को कंक्रीट से मुक्ति, ‘पुनर्जीवन’ का महाभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पेड़ों को कंक्रीट से मुक्ति, ‘पुनर्जीवन’ का महाभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय

मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर में अभियान; मरीन ड्राइव सहित शहर में पेड़ों के आसपास का कंक्रीटीकरण और जालियां हटाई जा रहीं

रायपुर ACGN:- पेड़ों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर जिले में ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ के तहत आज महाभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य पेड़ों को कंक्रीट और अनावश्यक जालियों से मुक्त कर उनकी जड़ों तक हवा और पानी की प्राकृतिक पहुंच सुनिश्चित करना है।


मरीन ड्राइव से अभियान की शुरुआत – महाभियान के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन और डीएफओ सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला विभिन्न क्षेत्रों में मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी कर रहा है। मरीन ड्राइव, तेलीबांधा सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ों के आसपास किए गए कंक्रीटीकरण और जालियों को हटाया जा रहा है।
जड़ों को मिलेगी हवा और पानी – पेड़ों के तनों और जड़ों के आसपास पूरी तरह कंक्रीट होने से बारिश का पानी जमीन में पहुंचने और जड़ों को पर्याप्त हवा मिलने में परेशानी होती है। अभियान के तहत ऐसे स्थानों को खोलकर पेड़ों के आसपास प्राकृतिक मिट्टी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बारिश का पानी जमीन में जा सके और पेड़ों का बेहतर विकास हो।


प्रशासनिक अमला मैदान में – ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी और प्रशासनिक अमला अपने-अपने क्षेत्रों में फील्ड पर मौजूद है। अभियान के दौरान पेड़ों की स्थिति का जायजा लेने के साथ उनके आसपास किए गए अनावश्यक कंक्रीटीकरण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
पेड़ केवल शहर की सुंदरता नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा, छाया और पर्यावरणीय संतुलन के आधार हैं। उन्हें कंक्रीट से मुक्त कर प्राकृतिक रूप से बढ़ने का अवसर देना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी कदम है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now