नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार मोबाइल जब्त; यूपीआई के जरिए होता था सट्टे की रकम का लेन-देन

रायगढ़ ACGN:- ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आईपीएल 2026 के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने के मामले में करीब चार माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सानू बेरीवाल सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सानू बेरीवाल पिता स्वर्गीय ललित बेरीवाल उम्र 32 वर्ष निवासी पंचवटी कॉलोनी थाना चक्रधरनगर, मोहित संथालिया पिता अजय संथालिया उम्र 19 वर्ष निवासी मोवा रायपुर तथा विजय कुमार देवांगन पिता स्वर्गीय सीताराम देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी थाना चक्रधरनगर रायगढ़ शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक आईपीएल 2026 के दौरान ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत 9 अप्रैल 2026 को साइबर थाना एवं थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने बोईरदादर शालिनी स्कूल रोड स्थित गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर में दबिश दी थी। यहां पंकज जयसिंह और जयदेव मित्रा को KKR और LSG के बीच खेले जा रहे टी-20 आईपीएल मैच में मोबाइल फोन के माध्यम से हार-जीत पर रुपये का दांव लगवाते पकड़ा गया था। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया था कि वे मुख्य खाईवाल सानू बेरीवाल के लिए क्रिकेट सट्टे का काम करते थे और सट्टे की रकम का यूपीआई के माध्यम से लेन-देन किया जाता था।
इसके बाद 10 अप्रैल 2026 को साइबर एवं चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने पंचवटी नगर बोईरदादर निवासी कशिश बलानी को उसके मकान के बाहर मोबाइल फोन के जरिए CSK और DC के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में कशिश बलानी ने करीब एक वर्ष से सानू बेरीवाल के लिए क्रिकेट सट्टे का काम करने और सट्टे की रकम का यूपीआई के माध्यम से लेन-देन किए जाने की जानकारी दी थी।
इन दोनों मामलों में थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 एवं बीएनएस की धारा 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 157/2026 और 158/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सानू बेरीवाल के साथ मोहित संथालिया और विजय कुमार देवांगन की भी सट्टा गतिविधियों में संलिप्तता सामने आने की बात पुलिस ने कही। इसके बाद से तीनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान 21 अगस्त 2026 को तीनों आरोपियों के उपस्थित मिलने पर उन्हें थाना बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने प्रकरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने सानू बेरीवाल के कब्जे से दो मोटोरोला मोबाइल फोन, मोहित संथालिया से एक सैमसंग मोबाइल और विजय कुमार देवांगन से एक सैमसंग मोबाइल, कुल चार मोबाइल फोन जब्त किए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों प्रकरणों में न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के नेटवर्क, मोबाइल फोन और डिजिटल लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा और साइबर डीएसपी रोहन शुक्ला के मार्गदर्शन में निरीक्षक एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, एएसआई आशीष रात्रे तथा थाना साइबर और थाना चक्रधरनगर के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सट्टा-जुआ और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत ऐसे आरोपियों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now