नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जवाली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रभात फेरी, देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा गांव, ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जवाली ACGN:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम जवाली में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्राम के विभिन्न 17 प्रमुख स्थानों पर गरिमापूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। शासकीय संस्थाओं, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं आदिवासी छात्रावास में प्राचार्य श्रीमती कल्पना बर्वे के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस वर्ष निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार पहली बार राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान क्रम से प्रस्तुत किए गए। इसके बाद गांव के मुख्य मार्ग पर देशभक्ति गीतों और जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।



ग्राम पंचायत जवाली में सरपंच श्री दिलेश कुमार कंवर एवं पंचगण की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। शासकीय आयुर्वेद औषधालय में डॉ. रवि राय के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण किया और पौधों का वितरण भी किया।



समिति जवाली में प्रबंधक श्री सुखदेव प्रसाद साहू, प्राधिकृत अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार कंवर एवं पूर्व अध्यक्ष श्री लखन सिंह ठाकुर की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ। उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता धन बाई कर्ष, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला राजवाड़े, तीजबाई तथा मितानिनों चंपा चौहान, चंपा बाई, संतकुवर, चंद्रमा, गणेशा, अनीता, लता कुर्रे, चमरीन और सरस्वती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।



आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता तिलमत बाई चौहान, संतोषी बाई कुंभकार, सुनीता देवी कंवर, तिहारीन चौकसे एवं मदीना बाई पाटले सहित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कंवर समाज की ओर से सरपंच एवं पंचगण के साथ हीरासिंह, लल्लू गवटिया, दुबराज सिंह, मंगल सिंह, मोहर सिंह, गजरूप सिंह, सूदन सिंह और महिपाल सिंह सहित समाज के लोगों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया।



इसके अलावा प्राथमिक शाला मौहारपारा, प्राथमिक शाला जवाली एवं प्राथमिक शाला दुल्हीकछार में शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। शासकीय पशु अस्पताल में डॉ. दिवाकर की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ। बाबा भीमराव आंबेडकर बार, देवली अटल चौक में उपसरपंच योगेश कुमार कुर्रे, पंच पप्पू कुर्रे एवं अरुण सहित ग्रामीणों ने ध्वजारोहण में सहभागिता की। बालाजी फ्यूल्स में ग्राम सरपंच एवं जागरूक दल के युवा साथियों ने ध्वजारोहण किया।



आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं ग्राम के सक्रिय जागरूक दलों से जुड़े पुरुषोत्तम साहू, फागेश्वर प्रजापति, वीरेंद्र नामदेव, साहिल पाटले, हेमलाल, रामकिशुन, मुलेन्द केंवट, पुरन पटेल, योगेश कुर्रे, महिपाल सिंह, गौकरण साहू, दीपक पटेल सहित अन्य युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

पूरे गांव में “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”, “भारत माता की जय”, “छत्तीसगढ़ महतारी की जय”, “तिरंगे झंडे की जय”, “देश के अमर शहीद जवानों की जय”, “जय जवान-जय किसान” और “स्वतंत्रता दिवस अमर रहे” जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा जवाली गांव राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना में झूम उठा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now