संभागायुक्त श्याम धावड़े ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 76479817119303948009
शहीदों के बलिदान से मिली आजादी को जनसेवा के माध्यम से सार्थक करने का आह्वान
रायपुर ACGN:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय रायपुर में संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संभागायुक्त श्री धावड़े ने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद स्वतंत्रता मिली है। आजादी का वास्तविक अर्थ अपने देश, अपने लोग, अपनी सरकार और अपने निर्णय लेने की स्वतंत्रता से है।

उन्होंने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया और विकास का जो सपना देखा था, उसे पूरा करना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से अपने-अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता और ईमानदारी से निर्वहन करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह, श्री दिलीप कुमार अग्रवाल सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





















