कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 98171193039 48009
सोमता अनादी पांडे
शहीदों के बलिदान को स्मरण कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प

रायपुर ACGN:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अपने निवास कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों के अमर बलिदान और संघर्षों का परिणाम है। हमें उनके त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को देश के प्रति अपने दायित्वों और कर्तव्यों को निभाने के संकल्प का पर्व बताया।
इस अवसर पर आयुष संचालक श्री राजेंद्र कुमार कटारा भी उपस्थित रहे।

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





















