नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर की सख्ती, 15 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर की सख्ती, 15 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पोड़ी-उपरोड़ा के दूरस्थ और पीवीटीजी क्षेत्रों का दौरा कर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सड़क निर्माण की प्रगति परखी, पसान स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।


कोरबा, ACGN। जिले के दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय (पीवीटीजी) बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड का विस्तृत दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन तथा एसडीएम श्री मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम सरमा से पसान मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे मिलने पर उन्होंने एसईसीएल रानी अटारी प्रबंधन को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहन गुजरते हैं, इसलिए सड़क की स्थिति बेहतर रखना आवश्यक है ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर मौजूद सभी गड्ढों को शीघ्र भरकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए।


कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत पीवीटीजी ग्रामों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए बन रही परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने लैंगा से सेमरा-सैला-जिल्दा तक निर्माणाधीन 14.30 किलोमीटर लंबी सड़क का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी और संबंधित अधिकारियों को 15 नवंबर तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।


इसके बाद उन्होंने कटोरी नगोई-केशलपुर मार्ग पर पीएमजीएसवाई के तहत बन रही 6.90 किलोमीटर लंबी सड़क का निरीक्षण किया। रेलवे लाइन वाले हिस्से में कार्य अधूरा पाए जाने पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शेष कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।


दौरे के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कक्ष, प्रसव कक्ष, मरीज वार्ड, दवा वितरण कक्ष और स्टोर रूम का अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।


कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) मामलों की नियमित निगरानी करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाइयों और भोजन की व्यवस्था की जानकारी भी ली। प्रसव उपरांत माताओं को सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत पौष्टिक एवं प्रोटीनयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि जिले के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकें और उन्हें अनावश्यक रूप से दूर नहीं जाना पड़े।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now