नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हथकरघा अपनाने का आह्वान, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— स्वदेशी से मजबूत होगा आत्मनिर्भर भारत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हथकरघा अपनाने का आह्वान, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— स्वदेशी से मजबूत होगा आत्मनिर्भर भारत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील

सरगुजा ACGN:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और हथकरघा से निर्मित वस्तुओं का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और लाखों बुनकर परिवारों के सम्मान से जुड़ा राष्ट्रीय अभियान है।
अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के कुशल बुनकरों द्वारा तैयार पारंपरिक गमछा धारण कर प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि यह गमछा केवल एक परिधान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, श्रम, परंपरा और स्थानीय शिल्प कौशल का जीवंत प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। जब नागरिक स्थानीय बुनकरों और शिल्पकारों द्वारा निर्मित वस्तुओं को अपनाते हैं, तब वे न केवल उनकी आजीविका को मजबूत करते हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा प्रयास भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बुनकर अपनी पारंपरिक कला, उत्कृष्ट शिल्पकौशल और रचनात्मकता के माध्यम से प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं। ऐसे प्रतिभाशाली बुनकरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करना सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक बाजार और नई तकनीकों के साथ जुड़कर प्रदेश का हथकरघा उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
उन्होंने प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय हथकरघा दिवस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि नागरिक अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पाद के साथ फोटो या वीडियो साझा कर इस अभियान का हिस्सा बनें। इससे देश-दुनिया तक भारतीय हथकरघा की समृद्ध परंपरा, बुनकरों की मेहनत और स्वदेशी उत्पादों की विशेष पहचान को नई मजबूती मिलेगी।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी अपनाने का यह अभियान केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनभागीदारी का स्थायी आंदोलन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को और मजबूत करेंगे तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now