नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरियाली का संकल्प, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरियाली का संकल्प, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

अंबिकापुर के हर्राटिकरा में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन, 450 पौधों का सामूहिक रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

सरगुजा ACGN:- सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित हर्राटिकरा में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के जनसंकल्प का सशक्त मंच बन गया। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने एयर लेयरिंग तकनीक से तैयार पीपल के पौधे का रोपण कर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। स्वच्छ हवा, जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर को पौधारोपण से जोड़ने का आग्रह करते हुए विवाह समारोहों में मंडप निर्माण के लिए वृक्षों की कटाई जैसी परंपराओं से बचने तथा पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और जनभागीदारी आधारित हरित अभियानों को लगातार बढ़ावा दे रही है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए, तो हरित और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना शीघ्र साकार हो सकता है।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने वन विभाग द्वारा रेस्क्यू की गई ब्लैक काइट (काली चील) को उसके प्राकृतिक आवास में मुक्त कर वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी दिया। इस पहल को जैव विविधता संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, एनसीसी के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, वन प्रबंधन समितियों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 450 पौधों का सामूहिक रोपण किया। इस दौरान पीपल, बरगद, शीशम, गुलर और गुल्लू सहित अनेक स्थानीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण ट्री एटीएम की अभिनव व्यवस्था रही, जिसके माध्यम से लोगों को पौधे उपलब्ध कराए गए। वहीं किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत हितग्राहियों को नीलगिरी के पौधों का वितरण कर कृषि वानिकी को बढ़ावा देने की पहल भी की गई। वन विभाग ने जानकारी दी कि सरगुजा वनमंडल में इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अब तक 31,800 पौधों का रोपण किया जा चुका है, जिससे जिले में हरित आवरण बढ़ाने के प्रयासों को नई गति मिली है।
कार्यक्रम में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, वनमंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत, उप वनमंडलाधिकारी श्वेता कंबोज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और हरित भविष्य के लिए सामूहिक भागीदारी का मजबूत संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now