नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवगढ़ धाम में 10 अगस्त को उमड़ेगी शिवभक्ति की गंगा, निकलेगी भव्य कांवर पदयात्रा, तैयारियां अंतिम चरण में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

देवगढ़ धाम में 10 अगस्त को उमड़ेगी शिवभक्ति की गंगा, निकलेगी भव्य कांवर पदयात्रा, तैयारियां अंतिम चरण में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

जमदगिनी ऋषि की तपोभूमि देवगढ़ धाम में 11वें वार्षिक उत्सव के तहत कांवर यात्रा, भजन संध्या और सजीव झांकियों का होगा भव्य आयोजन

सूरजपुर ACGN :- सरगुजा अंचल की आस्था का प्रमुख केंद्र, महर्षि जमदगिनी की तपोभूमि तथा उत्तरवाहिनी पावन रेणुका नदी के तट पर स्थित अर्धनारीश्वर प्राचीन शिवलिंग देवगढ़ धाम में आगामी 10 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली भव्य कांवर पदयात्रा एवं भजन संध्या को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

माँ कुदरगढ़ी सेवा परिवार, सूरजपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 11वें वार्षिक उत्सव “एक शाम देवगढ़ बाबा के नाम” को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार शिवभक्त गायत्री मंदिर छठ घाट से पवित्र कांवर में जल भरकर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ पदयात्रा करते हुए देवगढ़ धाम पहुंचेंगे। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु, जिनमें युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल रहते हैं, इस यात्रा में भाग लेकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हैं। पूरी यात्रा भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम संगम बन जाती है।


यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पेयजल, जलपान, भोजन, विश्राम तथा चिकित्सा सेवाओं की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। छठ घाट में अनूप अग्रवाल, अरुण गुप्ता और बसंत मिश्रा, महामाया चौक में पन्नू साहू, लांची में लालचंद अग्रवाल, पासिंग नाला में नव युवा जागृति मंच, केतका रोड में सवारियां सेठ समिति, केतका में बैजनाथ अग्रवाल, महंगई में विजय कुमार एवं विष्णु राम, बड़पारा में नलिन जिंदल तथा देवगढ़ धाम में राहुल अग्रवाल (टींकू) एवं उनकी टीम श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी रहेगी। इसके अलावा माँ कुदरगढ़ी सेवा परिवार, विनोद कुमार एवं विकास कुमार (अंबिकापुर), रौनक जैन तथा अन्य समाजसेवी और विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत 10 अगस्त की रात्रि 7:30 बजे से बाबा की इच्छा तक भव्य भजन संध्या एवं सजीव झांकियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध भजन गायिका अंजली गुप्ता, कोलकाता के शुभम भास्कर, देवघर बाबा धाम की सरगम स्नेहा तथा मध्यप्रदेश के शुभम गुप्ता अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के रंग में रंग देंगे।
माँ कुदरगढ़ी सेवा परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कांवर पदयात्रा एवं भजन संध्या में शामिल होकर देवगढ़ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में पवन गर्ग, सुभाष गोयल, कालीचरण अग्रवाल, राजेश मित्तल, पवन अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल, पंकज चौबे, गोलू जिंदिया, नवीन सिंघल, मुकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बंटी जिंदिया, घनश्याम गोयल, विकास जैन, राजेश डालमिया, नलिन जिंदल, रूपेश मित्तल, प्रणव अग्रवाल सहित समिति के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now