सावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलर्ट पुलिस, जलेश्वर धाम और अमरकंटक का संयुक्त निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और अनूपपुर पुलिस ने मिलकर सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था का लिया जायजा।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- सावन माह में जलेश्वर महादेव धाम, अमरकंटक और कबीर चबूतरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं अनूपपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और शांतिपूर्ण दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही श्री मनोज कुमार खिलारी तथा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों पुलिस अधीक्षकों ने जलेश्वर महादेव मंदिर, अमरकंटक मंदिर परिसर, कबीर चबूतरा, पार्किंग स्थलों, प्रमुख मार्गों तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अनूपपुर जिले के संबंधित थाना प्रभारी एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों जिलों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षकों ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक पुलिसकर्मी को पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ अपनी ड्यूटी निभानी होगी।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या अन्य समस्या की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस अधिकारी अथवा पुलिस सहायता केंद्र को दें।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और अनूपपुर पुलिस द्वारा पूरे सावन माह के दौरान संयुक्त रूप से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि भगवान जलेश्वर महादेव, अमरकंटक और कबीर चबूतरा आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


