नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, शक बना वारदात की वजह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, शक बना वारदात की वजह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647 981 711,  930 394 8009
संवाददाता : अनादि पांडेय

मुजगहन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पश्चिम जोन अंतर्गत थाना मुजगहन पुलिस ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती पर दूसरे युवक से बातचीत करने का संदेह होने के कारण विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतका 22 वर्षीय युवती कांकेर जिले की निवासी थी और रायपुर में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही थी। वहीं आरोपी कोंडागांव जिले का निवासी है और रायपुर के एक महाविद्यालय में डीएलएड का छात्र है। दोनों की पहचान वर्ष 2025 में हुई थी और पिछले लगभग छह से सात माह से बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले युवती ने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि आरोपी उस पर शक करता है और मारपीट करता है। उसने घर लौटने की इच्छा जताते हुए आर्थिक सहायता भी मांगी थी। परिजनों द्वारा ऑनलाइन राशि भेजे जाने के कुछ समय बाद युवती के अस्पताल पहुंचाए जाने की सूचना मिली, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके की जांच और पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 182/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला कायम किया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि संदेह के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने युवती के साथ मारपीट कर गला दबा दिया। बाद में अपने कुछ साथियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
संपादक – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now