नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्व सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आमजन को समय पर मिले सुविधाएं : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजस्व सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आमजन को समय पर मिले सुविधाएं : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647 981 711,  9303 94809
संवाददाता : अनादि पांडेय

आरंग राजस्व अनुविभाग की समीक्षा बैठक में बकेटिंग, स्वामित्व योजना, अवैध प्लाटिंग और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गुरुवार को आरंग राजस्व अनुविभाग के भू-अभिलेख एवं राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व सेवाओं को लेकर आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा राजस्व अभिलेखों को शत-प्रतिशत अद्यतन किया जाए।


समीक्षा बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (आरआई) एवं पटवारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने खातों की 100 प्रतिशत बकेटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक खसरा नंबर का संबंधित किसान के नाम से सही मिलान किया जाए, जिससे किसानों का भूमि रिकॉर्ड त्रुटिरहित और प्रमाणिक बन सके। उन्होंने पटवारीवार बकेटिंग की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पट्टा वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल सिग्नेचर, मोबाइल नंबर, जेंडर सहित सभी आवश्यक प्रविष्टियों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा योजना की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


बैठक में अवैध प्लाटिंग के मामलों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में नियमानुसार तत्काल प्रकरण दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा संबंधित अधिकारी सतत निगरानी बनाए रखें।
इसके अलावा नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) और अन्य लंबित ऑनलाइन राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी मामलों का शीघ्र निराकरण कर ऑनलाइन रिकॉर्ड अद्यतन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। साथ ही जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र तथा आरबीसी 6-4 से संबंधित लंबित मामलों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।


बैठक में अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, संयुक्त कलेक्टर श्री के.एम. अग्रवाल, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित आरंग राजस्व अनुविभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
संपादक – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now