माँझीपारा किसान चौपाल पहुँचे कलेक्टर, एग्रीस्टैक में शत-प्रतिशत पंजीयन और फसल बीमा का लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647 981 711, 9303 948009
किसानों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिकतम लाभ दिलाने पर दिया गया जोर।
कोरबा, 06 अगस्त 2026। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत तानाखार अंतर्गत ग्राम माँझीपारा में आयोजित कृषि विभाग की किसान चौपाल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किसानों के हित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एग्रीस्टैक पोर्टल में प्रत्येक पात्र किसान का शत-प्रतिशत पंजीयन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी किसान शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसान चौपाल के संचालन, किसानों के पंजीयन तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन किसानों का अभी तक एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन नहीं हुआ है, उनका चिन्हांकन कर डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जाए और शीघ्र पंजीयन पूरा किया जाए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि वे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि विभाग की सभी किसान हितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किसान चौपालों के माध्यम से किया जाए। योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक उनका लाभ पहुंचाया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


