विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में पहली बार होगा भव्य आयोजन, समाज से अधिकाधिक सहभागिता की अपील
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दीपक पटेल
9 अगस्त को कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत जवाली में पूजा-अर्चना, वृक्षारोपण, रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।
कोरबा ACGN:- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026, शनिवार को विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जवाली के बस स्टैंड मौहारपारा बाजार मंच के पास प्रथम वर्ष विश्व आदिवासी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। आदिवासी समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति ने कोरबा जिले सहित समस्त आदिवासी एवं मूल निवासी समाज के लोगों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन समिति का कहना है कि आदिवासी संस्कृति विश्व की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। पूर्वजों द्वारा स्थापित तीज-त्योहार, लोकनृत्य, लोकगीत, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, प्रकृति संरक्षण की परंपरा और सामुदायिक जीवन शैली समाज की अमूल्य पहचान हैं। इन परंपराओं का संरक्षण वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
समिति के अनुसार वर्तमान समय में संवैधानिक अधिकार प्राप्त होने के बावजूद आदिवासी समाज अनेक सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में विश्व आदिवासी दिवस समाज को एकजुट होकर अपने संवैधानिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन, संस्कृति, भाषा, परंपरा, शिक्षा और सामाजिक सम्मान की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। आयोजन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, संगठन, भाईचारा, सामाजिक समरसता तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे समस्त पेन पुरुषों एवं देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद वृक्षारोपण, विशाल जनजागरण रैली और मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जवाली क्षेत्र के आदिवासी समाज द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में विश्व मूल निवासी दिवस के अवसर पर विकासखंड पाली में भी आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक लोकजीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


