नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम पंचायत करही की जनसमस्याओं के समाधान की मांग, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्राम पंचायत करही की जनसमस्याओं के समाधान की मांग, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- धर्मेंद्र चतुर्वेदी

सड़क, पेयजल, बिजली और स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं के शीघ्र निराकरण की उठी मांग।

मुंगेली ACGN:- ग्राम पंचायत करही की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष कुलदीप जांगड़े के नेतृत्व में ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का जल्द निराकरण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करने की मांग की गई।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत करही की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करते हुए सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, नाली निर्माण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
इस अवसर पर कुलदीप जांगड़े ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आगे की रणनीति तय की जाएगी।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ग्राम पंचायत करही की सभी जनसमस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now