नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धरमजयगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

भोजन की गुणवत्ता, अव्यवस्थाओं और प्राचार्य की अनुपस्थिति से नाराज विद्यार्थियों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार, निष्पक्ष जांच की मांग।

धरमजयगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नाराज विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया और प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं मीडिया के समक्ष भी रखीं।
छात्र-छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि प्राचार्य कई-कई दिनों तक विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित होते हैं और छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई बार भोजन में कीड़े और कांच के टुकड़े तक मिले हैं। उनका कहना है कि निरीक्षण के समय बेहतर व्यवस्था दिखाने का प्रयास किया जाता है, जबकि सामान्य दिनों में निम्न गुणवत्ता का भोजन परोसा जाता है। इसके अलावा दैनिक उपयोग की कई आवश्यक सामग्री भी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती, जिससे छात्र-छात्राओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे थे, लेकिन जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें कक्षाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से संचालित किए जाते हैं। इन विद्यालयों के संचालन के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा मिल सके और वे शिक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
हालांकि, इस मामले में विद्यालय प्रबंधन अथवा संबंधित अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now