नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 18 अगस्त को सूरजपुर में गूंजेगा श्याम रस, पहली बार भजनों की प्रस्तुति देंगे कन्हैया मित्तल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

18 अगस्त को सूरजपुर में गूंजेगा श्याम रस, पहली बार भजनों की प्रस्तुति देंगे कन्हैया मित्तल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव ‘भरोसा’ की तैयारियां अंतिम चरण में, भव्य दरबार और हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद।

सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर शहर इन दिनों श्याम भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। आगामी 18 अगस्त को श्री श्याम भक्त मंडल सूरजपुर के तत्वावधान में रंगमंच स्थित लगभग 25 हजार वर्गफुट के टेनसाइल डोम में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव ‘भरोसा’ को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। आयोजन समिति इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए दिन-रात जुटी हुई है।
महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि विश्व विख्यात भजन प्रवाहक  पहली बार सूरजपुर पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके साथ प्रसिद्ध भजन गायक गौरी शरण भी अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में सराबोर करेंगे। समिति के अनुसार संकीर्तन की पूरी रात भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा तथा पूरा नगर बाबा श्याम के जयघोष से गूंज उठेगा।
आयोजन समिति ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार को दिव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए कोलकाता से विशेष दरबार सेवकों और पुष्प सज्जा के अनुभवी कारीगरों को आमंत्रित किया गया है। भव्य फूलों की सजावट, दिव्य श्रृंगार, इत्र वर्षा और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से ऐसा आध्यात्मिक वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु स्वयं को बाबा श्याम की भक्ति में पूरी तरह समर्पित महसूस कर सकें।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशाल श्याम रसोई की भी व्यवस्था की जा रही है, जहां हजारों भक्तों के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है।
श्री श्याम भक्त मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। समिति का कहना है कि पिछले एक माह से आयोजन की तैयारियां निरंतर जारी हैं और हर व्यवस्था को श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजन समिति ने सूरजपुर सहित आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव ‘भरोसा’ में शामिल होने तथा बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। समिति का विश्वास है कि यह आयोजन सूरजपुर के धार्मिक आयोजनों में एक नई पहचान स्थापित करेगा और शहर को भक्ति के अद्भुत वातावरण से सराबोर कर देगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now