सोशल मीडिया पर महिलाओं के अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
एनसीआरबी पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
By ACGN | 7647981711, 9303948009
संवाददाता – अनादि पांडेय
रायपुर के थाना तेलीबांधा पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अश्लील वीडियो प्रसारित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 325/2026 दर्ज कर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(ए) एवं 67(बी) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन कर आरोपी की पहचान की।
पुलिस ने आरोपी मनीष राजभर (26 वर्ष), पिता नगीना राजभर, निवासी चंडी नगर, समृद्धि कॉलोनी के पास, थाना खम्हारडीह, रायपुर को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया गया है।
पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अश्लील सामग्री का प्रसारण किन-किन माध्यमों से किया गया और इसमें अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।
साइबर अपराधों के विरुद्ध पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अश्लील, आपत्तिजनक अथवा गैरकानूनी सामग्री का प्रसारण या साझा न करें। ऐसा करना कानूनन दंडनीय अपराध है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


