नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, सामाजिक एकजुटता और सेवा का लिया संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, सामाजिक एकजुटता और सेवा का लिया संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश एवं जिले के अनेक सामाजिक और जनप्रतिनिधि हुए शामिल, समाजहित एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान।

कोरबा ACGN :- अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अग्रसेन भवन, साडा कॉलोनी, जमनीपाली में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश एवं जिले के विभिन्न अग्रवाल समाजों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला जशपुर संगठन प्रभारी भाजपा, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया रहे। विशिष्ट अतिथियों में खरसिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कमल गर्ग, कोरबा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, कटघोरा के पवन अग्रवाल, कुसमुंडा के नरेश अग्रवाल, छुरीकला के हुकुमचंद अग्रवाल, दीपका के रामावतार अग्रवाल, बालको के हितानंद अग्रवाल, बांकीमोंगरा के घनश्याम प्रसाद सहित समाज के अनेक वरिष्ठ संरक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदेवी माता लक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल एवं प्रेम अग्रवाल सुमेधा, सचिव मनोज अग्रवाल, सहसचिव आशीष बंटी, कोषाध्यक्ष सुरेश बालाजी, सहकोषाध्यक्ष अशोक स्टील, संगठन मंत्री आशीष इंदिरानगर, प्रचार-प्रसार सचिव प्रतीक अग्रवाल तथा विकास अग्रवाल सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत उद्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने अग्रसेन भवन के निर्माण एवं विस्तार में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों से लगभग 45 लाख रुपये की लागत से भवन, मंच, रसोई कक्ष, स्नानगृह, बोरवेल, पहुंच मार्ग एवं पेवर ब्लॉक सहित विभिन्न निर्माण कार्य पूरे हुए। साथ ही वर्तमान मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा जिला खनिज न्यास मद से 30 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाकर भवन विस्तार एवं प्रथम तल पर चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण में सहयोग प्रदान किए जाने तथा विशाल डोम निर्माण के लिए सहमति देने पर भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।
कोरबा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा कि पहली बार कोरबा शहर सहित कटघोरा, कुसमुंडा, दीपका, बालको, छुरीकला, बांकीमोंगरा एवं अन्य क्षेत्रों की अग्रवाल सभाओं के पदाधिकारी एक मंच पर एकत्र हुए हैं। उन्होंने इसे समाज की एकता का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी परस्पर सहयोग और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने जमनीपाली अग्रसेन भवन के विकास में आर्थिक सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
संरक्षक प्रेम कुमार अग्रवाल ने समाज की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2007 में समाज के पास संसाधनों का अभाव था, लेकिन सामाजिक सहयोग एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों से आज समाज के पास पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने भविष्य में होटल जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त अग्रसेन भवन के निर्माण का सपना भी साझा किया। वहीं संरक्षक अशोक अग्रवाल ने समाज के विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए 5 लाख रुपये सहयोग देने की घोषणा की।
खरसिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कमल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक संगठनों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं और जमनीपाली अग्रवाल समाज को भी हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा।
मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि सामाजिक पद सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक होता है। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के आदेश और दायित्वों के निर्वहन के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभा के उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया तथा सचिव मनोज अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल, मारवाड़ी युवा मंच, महिला जागृति शाखा एवं समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
✍️ प्रदीप मिश्रा (मुख्य संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now