नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 1.13 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, ‘वॉश एंड वॉश ब्लैक मनी स्कैम’ में दो अंतरराज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

1.13 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, ‘वॉश एंड वॉश ब्लैक मनी स्कैम’ में दो अंतरराज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948008

संवाददाता अनादि पांडेय


निवेश दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी, नागपुर से दो महिलाओं की गिरफ्तारी, देशभर में फैले नेटवर्क की जांच तेज

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस ने एक बड़े निवेश धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अंतरराज्यीय महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक उद्योगपति को करोड़ों रुपये का निवेश दिलाने का झांसा देकर 1 करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देश के कई राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है।
पुलिस के मुताबिक बालोद निवासी एवं सालिक ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक उमेश कुमार सिन्हा ने थाना तेलीबांधा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी के विस्तार के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने स्वयं को प्रभावशाली व्यक्तियों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताते हुए बड़ी धनराशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
आरोपियों ने कथित तौर पर चेन्नई और नागपुर में कई बैठकें कराई, नकली रासायनिक प्रक्रिया का प्रदर्शन किया और दावा किया कि विशेष विदेशी तकनीक तथा केमिकल की मदद से काले नोटों को असली भारतीय मुद्रा में बदला जा सकता है। इसी तथाकथित “वॉश एंड वॉश (Wash & Wash) ब्लैक मनी स्कैम” के जरिए पीड़ित का विश्वास जीतकर विदेशी परीक्षण, हाई-पावर केमिकल, सुरक्षा स्वीकृति, फंड रिलीज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 1.13 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दोनों महिला आरोपियों की पहचान कर उन्हें नागपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय तथा दीपिका पालीवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 26 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की है।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में निवेश दिलाने और फंड रिलीज कराने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। रायपुर पुलिस अब अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस ने आम नागरिकों और निवेशकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति या संस्था के झांसे में आकर बिना वैधानिक जांच-पड़ताल के बड़ी राशि का निवेश न करें तथा संदिग्ध प्रस्ताव मिलने पर तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now