नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने की भोरमदेव पदयात्रा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने की भोरमदेव पदयात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कवर्धा, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7637981711, 9303948009

भोरमदेव पदयात्रा में पूर्व कलेक्टरों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल, 18 किलोमीटर पैदल चलकर किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
सावन के प्रथम सोमवार पर हजारों शिवभक्तों के साथ वर्तमान एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने की पदयात्रा, पूरे मार्ग में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष

सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर कवर्धा जिले के बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव धाम तक निकली लगभग 18 किलोमीटर लंबी पदयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बन गई। इस धार्मिक यात्रा में हजारों शिवभक्तों के साथ जिले में वर्तमान एवं पूर्व में सेवाएं दे चुके वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। वर्षों पहले कवर्धा में अपनी सेवाएं दे चुके अधिकारी भी परिवार सहित इस पदयात्रा में भाग लेने विशेष रूप से पहुंचे।
पूर्व कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल परदेशी, श्रीमती आर. संगीता, पी. दयानंद तथा पूर्व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार ने बूढ़ा महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर पदयात्रा का शुभारंभ किया। सभी श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा करते हुए भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं जिले की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूरे मार्ग में धार्मिक आस्था का अनुपम वातावरण देखने को मिला। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। रास्ते भर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा पदयात्रियों के लिए पेयजल, चाय, नाश्ता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
बाबा भोरमदेव धाम कवर्धा जिले की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की पहचान माना जाता है। यही कारण है कि यहां अपनी सेवाएं दे चुके अधिकारी भी सावन के पावन अवसर पर परिवार सहित पहुंचकर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं।
इस वर्ष पदयात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। पूरे मार्ग में पेयजल, जलपान, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती के कारण हजारों श्रद्धालुओं ने पूरी सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ अपनी पदयात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की।

प्रदीप मिश्रा
संपादक – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now