नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता की चौखट पर मंत्री राजेश अग्रवाल, जनदर्शन में सुनीं समस्याएं; त्वरित निराकरण के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनता की चौखट पर मंत्री राजेश अग्रवाल, जनदर्शन में सुनीं समस्याएं; त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, सरगुजा (छत्तीसगढ़)
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-  सौरभ साहू

लखनपुर स्थित निज निवास में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई।

अंबिकापुर ACGN: प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को लखनपुर स्थित अपने निज निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में सरगुजा जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पर्यटन विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण पर शीघ्र कार्रवाई करने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है। शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या का समय पर समाधान हो। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों और शासन के बीच संवाद एवं विश्वास का सशक्त माध्यम है। सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े और उन्हें त्वरित, पारदर्शी तथा संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध हो।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। इसी सोच के अनुरूप जनप्रतिनिधि और प्रशासन लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निराकरण किया जाए।
कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जनसमस्याओं के निराकरण में मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च महत्व दिया जाए।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now