नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावण के प्रथम सोमवार पर गूंजा “बोलबम”, शिवभक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

श्रावण के प्रथम सोमवार पर गूंजा “बोलबम”, शिवभक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी (गंजाम)

ब्रह्मनगर बोलबम संघ के सदस्यों ने रुसिकुल्या नदी से पवित्र जल लेकर बाबा झाडेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक।

गंजाम ACGN:- श्रावण माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर गंजाम जिले में शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। ब्रह्मनगर बोलबम संघ के तत्वावधान में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रातःकाल पवित्र रुसिकुल्या नदी से जल भरकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा प्रारंभ की।
श्रद्धालुओं ने “बोलबम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रा निकाली। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बुरी गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा झाडेश्वर मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
ब्रह्मनगर बोलबम संघ के सदस्यों ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का विशेष समय माना जाता है। इस दौरान जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की धार्मिक मान्यता है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष इस आयोजन में शामिल होते हैं।
श्रावण के प्रथम सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में ब्रह्मनगर बोलबम संघ के सदस्य, स्थानीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों, जयघोष और शिव आराधना से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
**अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now