108 एंबुलेंस में गूंजी जुड़वां बच्चों की किलकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पाण्डेय, चीफ ब्यूरो
EMT सुनील मेश्राम और पायलट खुम्हराज की सूझबूझ से एंबुलेंस में सुरक्षित हुआ प्रसव
रायपुर ACGN:- आपातकालीन परिस्थितियों में 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सूझबूझ ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। रायपुर के मठपुरैना निवासी 29 वर्षीय सरिता वर्मा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही 108 एंबुलेंस के भीतर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। EMT सुनील मेश्राम और पायलट खुम्हराज की सतर्कता एवं टीमवर्क से प्रसव सुरक्षित रूप से संपन्न कराया गया।

जानकारी के अनुसार, सरिता वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर मेकाहारा अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस की कालीबाड़ी लोकेशन की टीम उनके घर पहुंची थी। टीम में EMT सुनील मेश्राम और पायलट खुम्हराज शामिल थे। महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई और स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई।

ऐसे समय में EMT सुनील मेश्राम ने अपने प्रशिक्षण और अनुभव का परिचय देते हुए एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। कुछ ही पलों में प्रसव पीड़ा की आवाजें नवजात बच्चों की किलकारियों में बदल गईं।
इस पूरे घटनाक्रम में पायलट खुम्हराज ने भी तत्परता से सहयोग किया। दोनों कर्मचारियों के बेहतर तालमेल और सूझबूझ से आपात स्थिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई गई।

यह घटना बताती है कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षित कर्मचारियों की तत्परता और सही समय पर लिया गया निर्णय कितना महत्वपूर्ण होता है। EMT सुनील मेश्राम और पायलट खुम्हराज के इस सराहनीय कार्य के लिए 108 एंबुलेंस टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़ा मुद्दा हो तो हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































