नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा : गोपाल मोदी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा : गोपाल मोदी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत जिलेभर में निकलेगी पवित्र कलश यात्रा, समाज में एकता और समानता का संदेश देने की तैयारी

कोरबा ACGN:- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा पूरे जिले में ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी। इस अभियान के माध्यम से संत रविदास के जीवन दर्शन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा ने समाज को जोड़ने और संत रविदास के आदर्शों को घर-घर पहुंचाने का पावन कार्य अपने हाथ में लिया है। अभियान के तहत जिले के सभी मंडलों में पवित्र कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि संत रविदास समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं तथा उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अगले वर्ष माघ पूर्णिमा तक लगातार चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों के बीच पहुंचकर संत रविदास के संदेशों और उनके आदर्शों से लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज में एकता, संवेदनशीलता, समावेशिता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है।
गोपाल मोदी ने जानकारी दी कि संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी एवं जल कलश का पूजन राजधानी रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर में पूज्य संतों की उपस्थिति में किया जाएगा। इसके बाद 4 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विभिन्न संत-महात्मा एवं समाज प्रमुखों की उपस्थिति में प्रदेश के 36 संगठनात्मक जिलों के भाजपा जिलाध्यक्षों को यह पवित्र कलश सौंपे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसके पश्चात प्रदेश के 479 मंडलों में कलश वितरण एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोरबा जिले में भी वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी युक्त कलश का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा इसके माध्यम से संत रविदास के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान समाज में समानता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करेगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now