ऑपरेशन अंकुश की बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
घरघोड़ा पुलिस ने चिमटापाली जंगल में दबिश देकर ₹12,800 नकद, ताश की गड्डी और जुआ सामग्री जब्त की।
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में जुआ और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चिमटापाली के जंगल में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹12,800 नगद, 52 पत्ती ताश तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिमटापाली के जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले, जबकि पुलिस ने पांच आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अश्वनी राठिया (32 वर्ष) निवासी ग्राम चिमटापानी, मिलन दास महंत (34 वर्ष) निवासी ग्राम साल्हेपाली, महात्मा उरांव (25 वर्ष) निवासी ग्राम साल्हेपाली, सकीर्तन राठिया (34 वर्ष) निवासी ग्राम कोनपारा तथा राम प्रसाद पैंकरा (59 वर्ष) निवासी ग्राम चारमार, थाना घरघोड़ा शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल ₹12,800 नगद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक की बोरी बरामद कर जब्त की गई।
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक अरविन्द मिंज तथा आरक्षक भानुप्रताप चन्द्रा, परमेश्वर सिंह और मनोज कुमार जोल्हे की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


