नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा के 5 प्रशिक्षु अधिकारियों की क्षेत्रीय पदस्थापना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा के 5 प्रशिक्षु अधिकारियों की क्षेत्रीय पदस्थापना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

प्रशिक्षण अवधि के लिए पांच प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के रूप में मिली जिम्मेदारी


रायपुर, 3 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) वर्ष 2024 बैच के पांच प्रशिक्षु अधिकारियों की क्षेत्रीय प्रशिक्षण के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ वन) के पद पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।


जारी आदेश के अनुसार श्री कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर वनमंडल, सुश्री मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा वनमंडल, श्री परवज सारडा को सुकमा वनमंडल, सुश्री प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर वनमंडल तथा सुश्री यशस्वी मांधा को राजनांदगांव वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी के रूप में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।


वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुसार सभी अधिकारी वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, नया रायपुर अटल नगर में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। क्षेत्रीय प्रशिक्षण के दौरान संबंधित वनमंडलों में कार्य करते हुए वे वन प्रबंधन, संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण तथा प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।


आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने तक इन पदस्थापनाओं को प्रभावी माना जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान संबंधित अधिकारी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे तथा प्रशिक्षण उपरांत यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ रहेंगे।
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे. पी. पाठक द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।


प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now