बारभौना में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिता गर्ग
शिकायत मिलते ही खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नदी में दी दबिश, वाहन चालक मौके से फरार।
रायगढ़ ACGN:- जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम बारभौना में नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन किए जाने की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त किया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम शिकायत मिलते ही ग्राम बारभौना पहुंची। मौके पर निरीक्षण के दौरान नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 10 ट्रैक्टर तथा एक ट्रैक्टर-लोडर को जब्त कर लिया। अधिकारियों को देखते ही वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग निकले, जिसके बाद सभी वाहनों को विधिवत कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

जब्त किए गए सभी 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने संबंधित वाहन मालिकों एवं अवैध उत्खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन, रेत के अवैध उत्खनन तथा बिना अनुमति खनिज परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जिले में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


