नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झीलों की नगरी में जुटेगा देशभर का अग्रवाल समाज! 22 राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा सम्मान और संगठन की मजबूती पर मंथन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

झीलों की नगरी में जुटेगा देशभर का अग्रवाल समाज! 22 राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा सम्मान और संगठन की मजबूती पर मंथन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उदयपुर, राजस्थान

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल, बलांगीर

10 जनवरी को अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मान समारोह, समाज और संगठन के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजबंधुओं एवं महिला पदाधिकारियों का होगा सम्मान।

उदयपुर ACGN:- राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में आगामी 10 जनवरी को अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश के 22 राज्यों से अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और समाज के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति देना है। बैठक में महिला, पुरुष एवं युवा पदाधिकारियों को संगठन की गतिविधियों में विशेष जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा होगी, ताकि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन की जिम्मेदारी पश्चिम राजस्थान के पदाधिकारियों को सौंपी गई है। संगठन के सक्रिय, समर्पित और जिम्मेदार पदाधिकारियों को इस राष्ट्रीय बैठक में आमंत्रित किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि समाज एवं संगठन के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले भाई-बहनों और महिला पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य करने वाले लोगों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक समाजबंधु एवं पदाधिकारी अधिक जानकारी और पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा, मोबाइल नंबर 7974748725 पर संपर्क कर सकते हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें। संपर्क: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now