नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 5 से 8 मिनट में ट्रैफिक जाम से राहत, रायपुर यातायात पुलिस की QRT बनी लोगों की बड़ी सहारा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

5 से 8 मिनट में ट्रैफिक जाम से राहत, रायपुर यातायात पुलिस की QRT बनी लोगों की बड़ी सहारा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711 | 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

हेल्पलाइन और गूगल मैप की मदद से अब तक 88 शिकायतों का त्वरित समाधान, जाम मुक्त यातायात के लिए लगातार सक्रिय यातायात पुलिस।

रायपुर, ACGN : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गठित 10 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) आम नागरिकों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर सामने आई हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में संचालित इस व्यवस्था के तहत ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही टीमें औसतन 5 से 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कर रही हैं।


यातायात पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 94792-10632 पर अब तक नागरिकों से 88 बार ट्रैफिक जाम की सूचना प्राप्त हुई है। प्रत्येक सूचना पर QRT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाम की स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सुचारु कराया।


यातायात व्यवस्था की निगरानी में आईटीएमएस कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका है। गूगल मैप और शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से लगातार ट्रैफिक की निगरानी की जा रही है। वहीं नागरिकों से प्राप्त कॉल के आधार पर संबंधित QRT को तत्काल लोकेशन भेजी जाती है, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है।


बार-बार जाम की समस्या वाले स्थानों की पहचान कर वहां स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक यातायात सुधारात्मक उपाय किए जा रहे हैं। इस पहल से नागरिकों में संतोष बढ़ा है और पुलिस व आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है।
पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने शहरवासियों से अपील की है कि कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति दिखाई देने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 94792-10632 पर सूचना दें। इसके लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं।यातायात पुलिस ने कहा है कि रायपुर को जाम-मुक्त, सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


प्रदीप मिश्रा
प्रधान संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now