नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आदतन अपराधी महेश उर्फ महेशू यादव जिला बदर, तीन माह तक छह जिलों में प्रवेश पर रोक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आदतन अपराधी महेश उर्फ महेशू यादव जिला बदर, तीन माह तक छह जिलों में प्रवेश पर रोक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711 | 9303948009
संवाददाता : अनादि पांडेय


लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी किया जिला बदर आदेश

रायपुर ACGN : राजधानी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने गंभीर आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहे आरोपी महेश उर्फ महेशू यादव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उसे तीन माह के लिए छह जिलों की सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2013 से लगातार विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना टिकरापारा में मारपीट, जान से मारने की धमकी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट तथा जुआ अधिनियम सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।
आपराधिक रिकॉर्ड, उपलब्ध साक्ष्यों और पुलिस प्रतिवेदन का परीक्षण करने के बाद पुलिस कमिश्नर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत आदेश पारित करते हुए आरोपी को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों की राजस्व सीमाओं से तीन माह की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, अपराधों की पुनरावृत्ति रोकना तथा शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी असामाजिक एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रदीप मिश्रा
प्रधान संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now