नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ई-रिक्शा में लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी अभिरक्षा में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ई-रिक्शा में लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी अभिरक्षा में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : अनादि पांडेय

तेलीबांधा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त, न्यायालय ने आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायपुर, ACGN। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सफर कर रहे एक युवक से लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार थाना तेलीबांधा में दर्ज अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन के मार्गदर्शन में विशेष जांच शुरू की गई।
प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा में सफर के दौरान चालक और उसके साथी ने उसके साथ मारपीट कर रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, ईयरफोन, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, 750 रुपये नकद तथा चांदी की अंगूठी लूट ली थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की। उसके कथन के आधार पर मुख्य आरोपी नवीन दास माणिकपुरी (35 वर्ष) की पहचान कर 31 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा क्रमांक CG-04 PA-3983 भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जबकि मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रायपुर पुलिस ने कहा है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर पैनी नजर।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now