महापुरुषों की विरासत से सफलता का मंत्र, बैगलेस डे पर विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का अमूल्य पाठ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
रामानुजनगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी, चित्रकला प्रतियोगिता और प्रेरक संवाद का हुआ आयोजन।
सूरजपुर ACGN :- कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार बैगलेस डे के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के माध्यमिक विभाग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन, उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी शिक्षक बिहारी लाल साहू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) मनोज साहू, चार्टर्ड अकाउंटेंट स्वयं गोयल तथा जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. अजय साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत “स्वयं की सफलता की कहानी, स्वयं की जुबानी” विषय पर अतिथियों ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए।
डीएमसी मनोज साहू ने महात्मा गांधी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद, लाल बहादुर शास्त्री, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तित्वों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को अपनी विरासत, धरोहर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा को लक्ष्य की प्राप्ति में लगाने और निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।
डॉ. अजय साहू ने कहा कि निरंतर अभ्यास, कठोर परिश्रम और धैर्य ही सफलता की असली कुंजी है। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट स्वयं गोयल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे स्वयं को कभी कमतर न समझें। उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नरेश कुमार ने प्रथम, अजय कुमार ने द्वितीय तथा अन्य प्रतिभागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर स्थित पूरक पोषण वाटिका की सफाई एवं घास की निराई का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी शिक्षक बिहारी लाल साहू, वर्षा सिंह, पुष्पेंद्र ठाकुर, योगेश साहू सहित विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
प्रदीप मिश्रा
प्रधान संपादक
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नज़र। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, जनसमस्याओं, भ्रष्टाचार, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों, दुर्घटनाओं तथा विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें :
📞 7647981711 | 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


