2 अगस्त से शुरू होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से लेंगे हजारों युवा संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
शासकीय ई.वी.पी.जी. कॉलेज में होगा जिला स्तरीय शुभारंभ, केंद्रीय संदेश के साथ नशामुक्त भारत के लिए युवाओं को किया जाएगा प्रेरित
कोरबा ACGN :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “माय भारत युवा कार्यक्रम” के अंतर्गत 2 अगस्त 2026 (रविवार) को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक शासकीय ई.वी.पी.जी. कॉलेज, कोरबा में होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक श्री फूल सिंह राठिया, विधायक श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
“माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशभर के लगभग 10 हजार स्थानों पर जुड़े युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश के साथ कोरबा जिले में भी अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, विभिन्न शासकीय विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं औद्योगिक इकाइयों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में हजारों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को “नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत” का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही रैली, शपथ ग्रहण, संवाद, प्रतियोगिताएं एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनेंगे और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ नशे से दूर रहने का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में युवा सहभागिता करेंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


