नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीवार तोड़कर बैंक में घुसने पहुंचे थे बदमाश, सैकड़ों किलोमीटर दूर हरियाणा से ऐसे धराए शातिर आरोपी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दीवार तोड़कर बैंक में घुसने पहुंचे थे बदमाश, सैकड़ों किलोमीटर दूर हरियाणा से ऐसे धराए शातिर आरोपी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी कर चोरी के प्रयास का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त।

कोरबा ACGN :- कोरबा पुलिस ने अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा के रोहतक से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दीपका के प्रगतिनगर स्थित यूनियन बैंक में दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कोरबा लाकर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 को यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका के शाखा प्रबंधक ने थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करने और चोरी का प्रयास किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। लगातार की गई जांच के बाद पुलिस ने हरियाणा के रोहतक में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीतेन्द्र बड़क (33 वर्ष) एवं परवीन कुमार (36 वर्ष), दोनों निवासी रोहतक (हरियाणा), के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा हाइराइडर कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग वारदात को अंजाम देने में किया गया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर कोरबा लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह के अन्य सदस्य इस वारदात या अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति या अपराध से संबंधित जानकारी मिले तो तत्काल अपने निकटतम थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर सूचना दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now