स्मार्ट मीटर, बढ़ी बिजली दर और हाफ बिजली योजना पर कल पत्रकारों से रूबरू होंगे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
जिला कांग्रेस कार्यालय में 2 अगस्त को होगी प्रेस वार्ता, स्मार्ट मीटर, बिजली दरों और 400 यूनिट हाफ बिजली योजना को लेकर रखेंगे पार्टी का पक्ष
कोरबा ACGN :- प्रदेश में स्मार्ट मीटर, बढ़ी हुई बिजली दरों तथा 400 यूनिट तक हाफ बिजली योजना को लेकर कांग्रेस एक बार फिर मुखर होने जा रही है। इन मुद्दों पर पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल रविवार 2 अगस्त 2026 को कोरबा में पत्रकारों से रूबरू होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेस वार्ता का आयोजन शाम 4 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, टीपी नगर, कोरबा में किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, बढ़ी हुई बिजली दरों की वापसी तथा पूर्ववर्ती सरकार के समय लागू 400 यूनिट तक हाफ बिजली योजना को पुनः लागू किए जाने की मांग को लेकर पार्टी का पक्ष विस्तार से रखेंगे।
जिला कांग्रेस की ओर से पत्रकारों को प्रेस वार्ता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस आगामी रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा पर भी चर्चा कर सकती है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


