नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस आखिर क्यों पहुंची स्कूलों, बस्तियों और लाइब्रेरी तक… पश्चिम जोन में शुरू हुई जनजागरूकता की बड़ी मुहिम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस आखिर क्यों पहुंची स्कूलों, बस्तियों और लाइब्रेरी तक… पश्चिम जोन में शुरू हुई जनजागरूकता की बड़ी मुहिम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

यातायात सुरक्षा, छात्र जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा और संवाद से समाधान अभियान के साथ अवैध प्रवासियों की सूचना के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार

रायपुर ACGN :- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन में आम नागरिकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, कॉलोनियों और बस्तियों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद किया तथा यातायात सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण, साइबर अपराधों से बचाव, नशामुक्ति, पुलिस सहायता सेवाओं और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।


पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल, देवांश राठौर और नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में पश्चिम जोन के विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान आमानाका, पुरानी बस्ती, डी.डी. नगर, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेंद्र नगर, मुजगहन और टिकरापारा थाना क्षेत्रों में नागरिकों और विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया गया।


विद्यालयों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग वाहन चालकों और उनके अभिभावकों से मोबाइल फोन के माध्यम से भी संपर्क कर समझाइश दी कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट के बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। अभिभावकों को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ उनके जीवन और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।


विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, यातायात संकेतों का पालन, साइबर ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम तथा आपातकालीन पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने परिवार और समाज में भी इन विषयों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में “संवाद से समाधान” अभियान के तहत आमानाका थाना क्षेत्र की बीएसयूपी कॉलोनी, आमानाका बस्ती तथा सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की समता कॉलोनी फेस-2 और कोटा स्थित नॉलेज जैन लाइब्रेरी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित और विधिसम्मत निराकरण का भरोसा दिलाया।


जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के प्रमुख प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी सेवाओं तथा अन्य आपातकालीन सहायता व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
अभियान के दौरान नागरिकों को छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-233-1905 के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि यह हेल्पलाइन राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा अवैध प्रवासियों, घुसपैठियों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि से संबंधित सूचनाएं प्राप्त करने के लिए शुरू की गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो वे बिना संकोच इस टोल-फ्री नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और प्राप्त जानकारी पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर पुलिस का कहना है कि जनसहयोग के बिना प्रभावी कानून-व्यवस्था संभव नहीं है। इसलिए ऐसे जनजागरूकता और जनसंवाद अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो तथा समाज को अधिक सुरक्षित और जागरूक बनाया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now